पाकिस्तान सुपर लीग पर संकट, आनन-फानन में पीसीबी ने बुलाई बैठक, जानें कारण

By Kusum | May 08, 2025

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान सुपर लीग के लिए बैठक बुलानी पड़ी है। बैठक में इस बात बहस होगी कि क्या पीसीएल को रोक दिया जाए। पाकिस्तान सुपर लीग में कई विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 

पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने भी रावलपिंडी में विदेशी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है। पीसीबी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। लीग मं कुछ बड़े अंतर्राष्ट्रीय नामों में डेविड वॉर्नर, जेसन होल्डर और रस्सी वैन डेर डूसन शामिल हैं। 

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठीकानों पर कार्रवाई की है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारत ने पाकिस्तान में 9 जगहों पर मिसाइल हमले किए। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।