Operation Sindoor: शशि थरूर ने सरकार की जमकर की तारीफ, बोले- आज मुझे अपने देश पर बहुत गर्व है

By अंकित सिंह | May 07, 2025

पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर की सराहना कर रहा है, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले किए। इस हमले में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए। कई विपक्षी नेताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ़ इतनी कड़ी कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों की प्रशंसा की है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने सरकार और सशस्त्र बलों की सराहना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में शशि थरूर ने कहा, "आज मुझे अपने देश पर बहुत गर्व है। जय हिंद!"

इसे भी पढ़ें: Red alert issued in Uttar Pradesh | भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट

कांग्रेस ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद बुधवार को कहा कि उसे भारत के सशस्त्र बलों पर गर्व है और उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, पाकिस्तान और पीओके से उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक अडिग राष्ट्रीय नीति है। उन्होंने कहा, हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं। 

प्रमुख खबरें

विहिप के Ashok Singhal की जन्मशती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद

US China Trade: अमेरिका और चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर कम शुल्क लगाने की सिफारिश

Bollywood स्टार Ranbir Kapoor का जन्मदिन, ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए चुनी थी एक्टिंग

Donald Trump ने Xi Jinping से पूछा था क्या चीन खरीदेगा अमेरिकी हथियार, US राजदूत का बयान