ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले पर भारत की प्रतिक्रिया थी: ईयू राजदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2025

यूरोपीय संघ भारत के अपने बचाव और अपने नागरिकों की सुरक्षा के अधिकार को मान्यता देता है, तथा ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकवादी हमले की प्रतिक्रिया थी। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने बृहस्पतिवार को यहां यह बात कही।

डेल्फिन ने कहा कि यूरोपीय संघ भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता का समर्थन करता है, ताकि दोनों देशों के हित में भविष्य में स्थिरता सुनिश्चित करने के तरीके निकल सकें।

डेल्फिन ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में पर्यटकों की हत्या जैसी घटना के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। यूरोपीय संघ ने स्पष्ट किया है कि वह इस तरह के बर्बर कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता है। हम ऐसी परिस्थितियों में भारत के अपने बचाव और अपने नागरिकों को इस तरह के बर्बर कृत्यों से बचाने के अधिकार को भी मान्यता देते हैं।’’

राजदूत ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। वह यूरोपीय संघ नौसेना बल (ईयूएनएवीएफओआर) ऑपरेशन अटलांटा के दो युद्धपोतों- इतालवी जहाज एंतोनियो मार्सेग्लिया और स्पेनिश जहाज रीना सोफिया - के आगमन की पृष्ठभूमि में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। यूरोपीय संघ की नौसेना और भारतीय नौसेना एक से तीन जून तक हिंद महासागर में संयुक्त अभ्यास करेगी।

प्रमुख खबरें

Fadnavis ने सतारा मादक पदार्थ मामले से उपमुख्यमंत्री शिंदे को जोड़ने के लिए कांग्रेस की आलोचना की

Bangladesh में हिंदू युवक की हत्या चिंताजनक: Priyanka Gandhi

200 वर्ल्ड लीडर्स का सेक्स स्कैंडल, भारत के किन बड़े नेताओं का नाम? US की सीक्रेट फाइल से हड़कंप मचना तय

UP police ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित कॉलोनी में अभियान चलाया