Opinion: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा चीन का रवैया निस्संदेह पहले से अधिक आक्रामक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2022

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के रूप में अपने पिछले पांच के कार्यकाल पर गौर करते हुए जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि इस दौरान क्षेत्र में चीन का रवैया निस्संदेह पहले से अधिक आक्रामक हुआ है। उन्होंने साथ ही सचेत किया कि छोटे प्रशांत देशों के साथ संबंध बनाना, दूसरे पर हावी होने की कोशिश करने का खेल नहीं बनना चाहिए। अर्डर्न ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ और ‘ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ बृहस्पतिवार को एक संयुक्त साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीन हाल के वर्षों में बदल गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यदि मैं थोड़ा दूर से क्षेत्र को देखूं तो हमारे क्षेत्र में हमने जो कुछ बदलाव देखे हैं, उनमें से एक यह है कि हम अधिक आक्रामक चीन को देखते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: चीनी हैकरों के गिरोह ने अमेरिका को लगाया जबरदस्त चूना, COVID-19 रिलीफ से करोड़ों डॉलर की रकम चुराई

इन कदमों ने अमेरिका सहित कुछ प्रशांत देशों और पश्चिमी लोकतंत्रों को बहुत चिंतित किया है, लेकिन अर्डर्न ने इस आलोचना को खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड ने इस साल अपनी पर्याप्त उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। अर्डर्न ने कहा, ‘‘प्रशांत क्षेत्र में हमारे संबंध पारिवारिक हैं क्योंकि हम एक परिवार की तरह हैं, हम प्रशांत का हिस्सा हैं।’’ उसने कहा कि ये संबंध सामुदायिक स्तर पर बनाए गए हैं। अर्डर्न ने कहा कि हमें अपने संबंधों को लेकर वास्तव में सतर्क रहना होगा कि अन्य प्रशांत देशों के साथ संबंध बनाना दूसरे पर हावी होने की कोशिश नहीं बननी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप