Assam में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अफीम और तस्करी की गई सिगरेट जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में अफीम समेत एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस दौरान किसी को गिरफ्तार किया गया या नहीं।

उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चाहे आप कार्बी आंगलोंग के ‘हाइजेनबर्ग’ हों जिसके पास 1.2 करोड़ रुपये कीमत की 19 किलोग्राम अफीम है या आपके पास संदिग्ध रूप से म्यांमा की सिगरेट की 40 पेटियां हैं, असम पुलिस आपको ढूंढ लेगी और पकड़ लेगी।’’

उन्होंने ‘हाइजेनबर्ग’ शब्द का इस्तेमाल अमेरिकी अपराध श्रृंखला ‘ब्रेकिंग बैड’ के काल्पनिक पात्र वॉल्टर हार्टवेल व्हाइट सीनियर के संदर्भ में किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा, हमारी लड़ाई लगातार जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: कप्तान मार्श की जगह Steve Smith को बुलावा, Australian Team में बड़ा फेरबदल

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट

ChatGPT में Ads का खतरा! OpenAI की पूर्व रिसर्चर ने User Privacy पर दी बड़ी चेतावनी