विपक्षी गठबंधन INDIA राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए सशक्त विकल्प प्रदान करेगा : शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2023

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि 31 अगस्त और एक सितंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक में 28 राजनीतिक दलों के 63 प्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पवार ने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए एक मजबूत विकल्प प्रदान करेगा। पवार ने कहा कि ‘इंडिया’ में सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राकांपा को लेकर कोई भ्रम नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार बाढ़ की स्थिति पर नजर रख रही है, बचाव कार्य जारी: मुख्यमंत्री मान

पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े विपक्षी दलों के गठबंधन का एक साझा उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की तरफ से प्रधानमंत्री पद के चेहरे पर, ठाकरे ने कहा, “हमारे पास प्रधानमंत्री उम्मीदवार के लिए कई विकल्प हैं। लेकिन भाजपा के पास एक को छोड़कर क्या विकल्प है।” इस सवाल पर कि ‘इंडिया’ का संयोजक कौन होगा, ठाकरे ने पूछा, “राजग का संयोजक कौन है”। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि 2019 में गैर-भाजपा दलों को 23 करोड़ मत मिले, जबकि भाजपा को 22 करोड़ वोट मिले। उन्होंने कहा, “अगर हम मिलकर काम करें, हम जीत सकते हैं।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी