Piyush Goyal के बयान पर विपक्ष हुआ हमलावर, तेजस्वी बोले- ये लोग बिहार को बदनाम करते हैं

By अंकित सिंह | Dec 22, 2022

संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिहार को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद से जदयू और राजद के सांसद उन पर हमलावर हो गए हैं। इतना ही नहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पीयूष गोयल के बयान की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने उनसे माफी की मांग की है। दरअसल, पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर इनका बस चले तो देश को बिहार बना देंगे। इसी पर विपक्षी दल अब जबरदस्त तरीके से पीयूष गोयल पर हमलावर हैं। हालांकि पीयूष गोयल ने आज अपने बयान को वापस ले लिया है। विपक्षी दलों की ओर से राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को भी एक पत्र लिखा गया था। आज कार्यवाही शुरू होने के साथ ही यह मुद्दा उठा और कई दलों ने पीयूष गोयल से माफी की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: Parliament: राज्यसभा में टीटी, आरएनटी, आरएएमएल, डीडीयू पर जतायी गयी चिंता, महापुरुषों का पूरा नाम हो इस्तेमाल

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी यह मुद्दा उठाया और कहा कि उन्होंने बिहार व राज्य की जनता का अपमान किया है। हालांकि, अपने बयान को वापस लेते हुए गोयल ने कहा कि उनका इरादा बिहार और वहां की जनता का अपमान करना कतई नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बिहार या बिहार की जनता का अपमान करने का कतई इरादा नहीं था। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मैं तत्काल अपना बयान वापस लेता हूं। यह किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं थी।’’ गोयल के बयान के बाद भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। ज्ञात हो कि गोयल ने यह टिप्पणी मंगलवार को उस समय की जब राजद सदस्य मनोज झा अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। झा ने कहा कि सरकार को गरीबों और औद्योगिक घरानों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। इस पर गोयल ने जवाब दिया, ‘‘इनका वश चले तो देश को बिहार बना दें।’’ 

प्रमुख खबरें

Perimenopause Symptoms: Mood Swings और Fatigue से हैं परेशान? कहीं ये Premature Perimenopause के संकेत तो नहीं

Lockup 2 में Harshad Chopda का सनसनीखेज खुलासा, बोले- Ramp Walk के बाद मैं डरकर भाग गया था

India Bangladesh Border पर Smart Fencing का काम और तेज, घुसपैठियों और तस्करों पर चौबीसों घंटे रहेगी नजर

यमुना जल समझौताः सफल होते भागीरथी प्रयास