पेगासस जासूसी कांड पर सरकार के खिलाफ विपक्ष की मोर्चाबंदी, राहुल बोले- पीएम ने डाला आपके फोन में हथियार

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2021

राहुल गांधी के साथ विपक्ष के तमाम दलों के नेताओं का जुटान हुआ। मीडिया के सामने आते हुए सभी ने सरकार के खिलाफ जासूसी के मुद्दे को लेकर हल्ला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारी आवाज को सरकार के द्वारा दबाया जा रहा है। इस दौरान मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए राहुल ने कहा कि क्या हिन्दुस्तान की सरकार ने पेगासस को खरीदा है? क्या सरकार ने अपने लोगों पर पेगासस हथियार का इस्तेमाल किया? हम ये जानना चाहते हैं। सरकार ने कहा है कि पेगासस पर कोई बातचीत नहीं होगी। मैं युवाओं से बोलना चाहता हूं कि आपके फोन के अंदर नरेंद्र मोदी ने एक हथियार डाला है।  

प्रमुख खबरें

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल