बांग्लादेश में विपक्षी गठबंधन ने चुनाव को खारिज किया, फिर से मतदान कराने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2018

ढाका। बांग्लादेश के विपक्षी एनयूएफ गठबंधन ने रविवार को आम चुनाव के परिणाम को खारिज कर दिया और निष्पक्ष कार्यवाहक सरकार के अंतर्गत फिर से मतदान कराने की मांग की। इस गठबंधन में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बीएनपी भी है । 

नेशनल यूनिटी फ्रंट (एनयूएफ) में मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी), गोनो फोरम, जातीय समाजतांत्रिक दल-जेएसडी, नागोरिक ओइकिया और कृषक श्रमिक जनता लीग है। 

इसे भी पढ़ें- भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंध के लिए ऐतिहासिक रहा 2018

एनयूएफ के संयोजक और गोनो फोरम पार्टी का नेतृत्व करने वाले कमल हुसैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम परिणाम को खारिज करते हैं और निष्पक्ष सरकार के अंतर्गत नये चुनाव की मांग करते हैं।’’

उनका बयान ऐसे वक्त में आया है जब शुरूआती रूझानों में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्तारूढ़ अवामी लीग नीत गठबंधन को भारी जीत मिलती दिख रही है। हुसैन ने कहा कि हम चुनाव रद्द करने के लिए कह रहे हैं । हमें खबरें मिली हैं कि करीब सभी केंद्रों पर धांधली की गयी। 

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन