अग्निपथ योजना के बचाव में उतरे जनरल वीके सिंह, बोले- लोगों को उकसाकर विवाद पैदा कर रहा विपक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

नागपुर। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे सशस्त्र बलों में अल्पकालिक भर्ती के लिए केंद्र द्वारा लायी गई अग्निपथ योजना के बारे में लोगों को उकसाकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि विपक्ष के पास इसके सिवा करने को कुछ और नहीं है, इसलिए वह योजना का क्रियान्वयन शुरू होने से पहले ही इस पर विवाद उत्पन्न कर रहा है। सेना में भर्ती की नयी योजना को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के बारे में नागपुर हवाईअड्डा पर संवादाताओं से सिंह ने कहा, ‘‘योजना में कोई विवाद नहीं है, लेकिन विपक्ष विवाद उत्पन्न कर रहा है, जिसके पास करने को कुछ और नहीं है। वे ईडी द्वारा चारों ओर से घेर लिये गए हैं...।’’ 

इसे भी पढ़ें: 2 साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने की खुदकुशी, अग्निपथ योजना से था काफी परेशान 

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, विवाद कहां है?’’ योजना के बड़े लाभ के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि युवाओं को सेना में शामिल करने से सेना में युवाओं की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों में, चीजों को कुछ अलग तरह से सोचा जाता है, ना कि एक दिशा में। यह सोचा गया कि युवाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती की जानी चाहिए और प्रशिक्षण पूरा कर लेने पर वे समाज के लिए अच्छा काम करेंगे तथा अनुशासित रहेंगे। लेकिन ऐसा लगता है कि कई युवा अनुशासित नहीं हैं।’’ अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना सहित देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस योजना को फौरन वापस लेने की शक्रवार को मांग की और कहा कि यह ना तो देश के और ना ही इसकी सुरक्षा के हित में है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।