'कानून की मार से विपक्ष की जुगलबंदी हो रही है', PM Modi बोले- जिसने देश को लूटा, उसका हिसाब होकर रहेगा

By अंकित सिंह | Jun 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विपक्षी एकता को लेकर जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो दल पटना में जाकर एक दूसरे के साथ खड़े हुए, वे सभी घोटालों की गारंटी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एक फोटो सेशन का कार्यक्रम हुआ। पूरा विपक्ष 20 लाख करोड़ रुपए की घोटाले की गारंटी  है। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि जब कानून इन घोटालेबाजों पर कार्रवाई कर रहा है तो यह एकजुट हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को गारंटी देता हूं कि हर चोर लुटेरे पर कार्रवाई की जाएगी। मेरी गारंटी है कि सभी घोटालेबाजों पर कार्रवाई होगी। हर घोटाले का हिसाब होकर रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Flag Off Five Vande Bharat Train | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या होगें सबके Routes

गारंटी के बहाने विपक्ष पर वार

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल बार-बार एक शब्द आता है- गारंटी। ये सारे विपक्षी दल... ये लोग गारंटी हैं भ्रष्टाचार की, ये गारंटी हैं लाखों-करोड़ रुपयों के घोटालों की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इनका एक 'फोटो ऑप' कार्यक्रम हुआ... उस फोटो में जो लोग हैं उन सब का मिल कर टोटल लगाएंगे तो ये सारे मिल कर 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी हैं। कांग्रेस का अकेले ही लाखों करोड़ का घोटाला है। राजद, टीएमसी, एनसीपी इन सभी के पास घोटालों की एक लंबी सूची है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के पास केवल घोटालों का अनुभव है, और उनके पास केवल एक ही गारंटी है जो घोटालों की है। देश को यह तय करना होगा कि वह इस गारंटी को स्वीकार करेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि आज मैं भी आपको एक गारंटी देना चाहता हूं- अगर उनकी घोटाले की गारंटी है, तो मोदी की भी एक गारंटी है... और यह गारंटी है- हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी। हर चोर-लूटेरे पर कार्रवाई की गारंटी, जिसने गरीब को लूटा है... देश को लूटा है उसका हिसाब तो हो कर ही रहेगा। जब जेल की सलाखें सामने दिख रही हैं तो इनकी ये जुगलबंदी हो रही है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।