श्रीनगर पहुंचे विपक्ष के नेता, एयरपोर्ट से ही लौटना होगा बैरंग

By अभिनय आकाश | Aug 24, 2019

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 विपक्षी नेताओं के साथ शनिवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। प्रशासन ने सभी को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया। जम्मू कश्मीर से अनुछेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंदल राज्य के दौरे पर है। विस्तारा की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना जिसमें राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, शरद यादव, माजिद मेमन, मनोज झा, डी राजा मौजूद हैं। मनोज झा का कहना है कि हम लोगों को क्यों रोका जा रहा है? हम लोग वहां के लोगों से मिलना चाहते हैं. हम इस देश के नागरिक हैं।  शरद यादव ने भी कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। हम क्या भारत के हिस्से में जा नहीं सकते. डी राजा का भी यही कहना है कि हम सरकार की शांति के बारे में जानना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया

Ebola का खतरा बढ़ा! विदेश से आने वालों के लिए सरकार ने लॉन्च किया AIR SUVIDHA 2.0 पोर्टल