विपक्षी नेता सीएए पर टोल फ्री नंबर को लेकर भ्रम फैला रहे हैं : भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने विपक्षी दलों पर संशोधित नागरिकता कानून :सीएए: के लिए लोगों से समर्थन जुटाने की खातिर जारी उसके टोल फ्री नंबर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि पार्टी ने कानून के संबंध में लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह सकारात्मक कदम उठाया है।  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारी पार्टी के अध्यक्ष ने अभी दिल्ली के एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया है कि यह एक टोल फ्री नंबर है और सीएए को समर्थन करने के लिए है । ’’ उन्होंने कहा कि मगर यह दुखद है कि विपक्ष के लोग ऐसे सकारात्मक विषय पर मजाक कर रहे हैं और भ्रम फैलाया जा रहा है। इससे कुछ समय पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि टोल फ्री नंबर को लेकर दुष्प्रचार किया गया है । उन्होंने कहा कि यह नंबर पार्टी से जुड़ा है और नेटफ्लिक्स का नहीं है।

गौरतलब है कि भाजपा की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब सोशल मीडिया पर इस नंबर को लेकर कई मीम और पोस्ट सामने आए हैं । संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा पूरे देश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर जागरुकता अभियान चला रही है और पार्टी के नेता आज लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा ने इसी संदर्भ में टोल फ्री नंबर जारी किया है । 

एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा ‘‘हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को दो टूक जवाब देते हैं कि आप टेररिस्तान के हेड हैं।’’

इसे भी पढ़ें: राहुल, प्रियंका और केजरीवाल ने लोगों का गुमराह किया और दंगा भड़काया: अमित शाह

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा ‘‘आप ट्वीट कर भारत के खिलाफ बातें इसलिये कर रहे हैं क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद आपकी जो हालत हुई है, उस पर आप अपने ही देश की जनता को जवाब नहीं दे पाते ।’’  पात्रा ने आरोप लगाया ‘‘कुछ लोग भारत में भी पाकिस्तान की तरह घृणा फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस लटकाना, अटकाना और भटकाना के साथ भ्रम फैलाना और आग लगाना भी करती है ।’’  पात्रा के अनुसार, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि यह नरेन्द्र मोदी और इमरान खान की साजिश है तथा दोनों मिलकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया ‘‘ क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ऐसे वक्तव्य से सहमत हैं ? क्या यह कांग्रेस का आधिकारिक वक्तव्य है ?’’

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े