Parliament: अडाणी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने जमकर की नारेबाजी, राज्यसभा 13 मार्च तक के लिए स्थगित

By अंकित सिंह | Feb 13, 2023

अडाणी मामले को लेकर आज भी राज्यसभा की कार्यवाही हंगामेदार रही। विपक्षी सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के कारण राज्यसभा की कार्यवाही को दो बार के स्थगन के बाद अगले महीने 13 तारीख तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ को सदन की कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी जबरदस्त तरीके से नारेबाजी की। विपक्षी सांसद अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित किए जाने की मांग पर अड़े रहे। बजट सत्र का दूसरा भाग 13 मार्च से शुरू होगा। 

इसे भी पढ़ें: अडाणी मामले में कीचड़ अभी तो विपक्ष उछाल रहा है, कहीं जनता भी ना उछालने लग जाये

एक बार के स्थगन के बाद 11:50 बजे बैठक शुरू होने पर भी सदन में हंगामा जारी रहा और सत्ता पक्ष ने एक बार फिर अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने और रजनी पाटिल का निलंबन वापस लेने की मांग की। इस मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही सभापति जगदीप धनखड़ ने पहले शून्यकाल और फिर प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया। लेकिन जेपीसी की मांग कर रहे विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धनखड़ ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन चलने देने की बार-बार अपील की। लेकिन अपनी अपील का असर नहीं होते देख उन्होंने 12:05 बजे बैठक 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। 

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा