विपक्षी दलों ने करवाए सीएए विरोधी दंगे, भाजपा करेगी इनके नापाक इरादों का पर्दाफाश: शाह

By अंकित सिंह | Jan 16, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वैशाली जिले में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में एक रैली में कहा कि सीएए को बिहार में बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। शाह ने बिहार में एक रैली में कहा कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद लोगों को गुमराह करना बंद करें, सीएए की वजह से किसी की नागरिकता नहीं छीनी जा रही है। शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने सीएए विरोधी दंगे करवाए, जिसकी वजह से भाजपा को उनके नापाक इरादों के बारे में लोगों को बताने के लिए देशभर में रैलियां करनी पड़ीं।

इसे भी पढ़ें: नकाब हटा तो आइशी घोष का असली चेहरा और मन की बात सामने आई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएए का मकसद उन लोगों की मदद करना है जिनकी आंखों के सामने उनकी महिलाओं से बलात्कार किया गया, उनकी संपत्तियां छीन ली गई और उनके पूजा स्थलों को अपवित्र किया गया जिसके बाद वह भारत आए। शाह ने कहा कि वह लालू और ममता दीदी से पूछना चाहते हैं कि मटुआ और नामशुद्रों ने उनके साथ क्या गलत किया कि वे इन लोगों को नागरिकता देने का विरोध कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया