नागरिकता संशोधित कानून को लेकर विपक्षियों पर बरसे राम माधव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

हैदराबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि संशोधित नागरिकता विधेयक (सीएए) देश के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है और कानून का विरोध कर रहे विपक्षी दलों को इस विषय की पर्याप्त जानकारी नहीं है। माधव ने कहा कि सीएए का विरोध कर रहे दलों को कानून की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘वे तथ्यों को जानने की कोशिश भी नहीं करते। वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

माधव ने यहां उस्मानिया विश्वविद्यालय में ‘संशोधित नागरिकता कानून पर चर्चा’ के दौरान कहा कि जैसे पहले हम ‘वाटरप्रूफ’ घड़ियां इस्तेमाल करते थे, उसी प्रकार ये दल ज्ञान रोधी हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल या सीएए का विरोध कर रहे लोग सामुदायिक आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे राजनीतिक मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना नहीं कर सकते।

प्रमुख खबरें

Vikram Sarabhai Birth Anniversary: Dr Vikram Sarabhai ने कैसे रखा भारत के Space Program का आधार, जानिए रोचक तथ्य

Bigg Boss 20 Trailer Out: अखाड़ा थीम और दो जीवनदान का वरदान, Salman Khan ने खत्म किया Safe Play का चांस

Himachal Pradesh: विधवा-अनाथ सेस से महंगा होगा Petrol-Diesel, सुक्खू सरकार के फैसले पर सवाल

संसद में FCRA बिल पर संग्राम: JPC को भेजा गया विधेयक, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी