अमेरिका-यूरोप को लगा सबसे बड़ा झटका, मोदी-पुतिन ने मिलकर रूस के लिए UN में पलटा पूरा खेल

By अभिनय आकाश | Dec 06, 2025

दिल्ली का पालम एयरपोर्ट रात का समय लाल कालीन हवा में हल्की ठंड और दुनिया की निगाहें भारत की राजधानी दिल्ली पर। रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का विमान जैसे ही रनवे पर उतरा भारत की कूटनीति का इतिहास एक नया पन्ना जोड़ लेता है। क्योंकि उस रनवे पर किसी अधिकारी का किसी मंत्री का स्वागत नहीं हो रहा था। वहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ प्रोटोकॉल से हटकर नहीं बल्कि कूटनीति की परंपराओं को बदलकर और जैसे ही पुतिन नीचे उतरे दोनों ने पहले हाथ मिलाया फिर गले लगा लिया और दुनिया समझ गई दोस्त बदलते नहीं है पर भारत का आत्मविश्वास जरूर बदल गया है। यह दृश्य सिर्फ स्वागत नहीं था। यह स्पष्ट संदेश था एक दिलचस्प तेज निडर संदेश शो सीधे वाशिंगटन लंदन पेरिस बर्लिन तक पहुंच गया और सच तो यह है कि यह दृश्य था जिसे देखकर पश्चिम के रणनीतिकार इंडिया इज चेंजिंग ग्लोबल इक्वेशन कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: युद्ध में धकेले गए छात्र! हनुमान बेनीवाल ने पुतिन के दौरे से पहले सरकार से की ये बड़ी मांग

भारत ने सार्वजनिक रूप से रूस को डिप्लोमेटिक आइसोलेशन से बाहर निकाल दिया और सबसे महत्वपूर्ण बात दिल्ली ने दिखा दिया कि मॉस्को अब भी उसका स्टेबल पार्टनर है। पुतिन ने इसलिए विश्वास का संदेश दिया कि भारत एक भरोसेमंद शक्ति है। भारत ने बता दिया कि हम किसी भी रेोल्यूशन का हिस्सा नहीं बनेंगे। जो आग बुझाने के बजाय और हवा दे यूएनजीए का प्रस्ताव युद्ध रोकने में मदद नहीं कर रहा था वो सिर्फ ब्लेम शिफ्टिंग था और भारत ब्लेम कैंप में खड़ा नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: Omar Abdullah ने Modi-Putin की दोस्ती का हवाला देते हुए बहुत बड़ी माँग कर डाली, PM पर सबकी नजरें लगीं

पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ बैठक कर दुनिया के लिए कई संदेश दिए। दोनों देशों ने हेल्थ, मेबिलिटी शिपिंग समेत कई सेक्टर्स में अहम करारों पर सहमति के साथ साल 2030 तक का आर्थिक रोडमैर तैयार किया है। कुल मिलाकर एक लाइन में कहे कि दिल्ली में मोदी पुतिन ने हाथ मिलाया और न्यूयॉर्क में भारत ने दुनिया को दिखाया कि ना हम झुकते हैं ना हम टूटते हैं। हम सिर्फ अपने हितों के लिए खड़े होते हैं। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक