चुनाव से पहले फिर उठा EVM मुद्दा, विपक्षियों ने कहा- मतपत्र से कराए जाए चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले ईवीएम को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए प्रमुख विपक्षी दलों ने मतपत्रों का फिर से इस्तेमाल किये जाने के लिए शुक्रवार को आधार तैयार करते हुए इस मुद्दे को लेकर 21 अगस्त को विरोध मार्च की घोषणा की। ईवीएम मुद्दे को लेकर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख बालासाहेब थोराट, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने अप्रैल-मई के लोकसभा चुनाव के परिणामों को ‘‘चौंकाने’’ वाला बताया और उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों(ईवीएम) के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई।

इसे भी पढ़ें: सवालों के घेरे में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता, VVPAT के मिलान में मिली गड़बड़ी

वर्धा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को ईवीएम मशीन में खामियां तलाशने के बदले अपनी हार का आत्मविश्लेषण करना चाहिए। विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे लोगों तक पहुंचेंगे और भरे हुए फॉर्म प्राप्त करेंगे, जिसमें कहा गया होगा कि वे मतपत्र वापस चाहते हैं। ठाकरे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना को भी 21 अगस्त को होने वाले मार्च में शामिल होना चाहिए। भाजपा ने इस वर्ष अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र में भाजपा ने राज्य की 48 सीटों में से 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि शिवसेना को 18 सीटें मिली थी।

इसे भी पढ़ें: ममता का आरोप, TMC नेताओं पर BJP में शामिल होने का दबाव डाल रहीं केंद्रीय एजेंसियां

पवार ने यहां पत्रकारों को बताया कि ईवीएम को लेकर संदेह जताये जा रहे है। एक लोकतंत्र में इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। विभिन्न पार्टियों और संगठनों ने मशीनों के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं जाहिर की है। राकांपा के वरिष्ठ नेता छगल भुजबल, पीडब्लयूपी के नेता जयंत पाटिल, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के राजू शेट्टी और भाकपा के प्रकाश रेड्डी उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। राज्य में विधानसभा चुनाव सितम्बर-अक्टूबर में प्रस्तावित है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

Horoscope 05 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन