जंतर मंतर पर विपक्ष की रैली ‘फ्लॉप शो’: मनोज तिवारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप पर जंतर मंतर पर उसकी विपक्षी रैली को लेकर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि अरविंद केजरीवाल अब उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्हें उन्होंने तब भ्रष्ट करार दिया था जब वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहे थे। 

 

 

तिवारी ने कहा, ‘‘केजरीवाल नीत आप ने यहां ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली आयोजित की जिसमें केजरीवाल, ममता बनर्जी और एन चंद्रबाबू नायडू सहित विपक्षी नेताओं ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।’’ 

 

यह भी पढ़ें: संविधान की धज्जियां उड़ाने, लोकतंत्र खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं मोदी: केजरीवाल

 

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल की सूची में जो एक समय में ‘विलेन’ थे वे आज उनके ‘हीरो’ हैं। वे जंतर-मंतर पर उन लोगों के साथ धरने पर बैठे जिन्हें उन्होंने कभी भ्रष्ट कहा था।’’ तिवारी ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जंतर-मंतर का ‘‘शुद्धिकरण’’ करेंगे जहां आप की विपक्षी रैली हुई थी। उस जगह को प्रयागराज से लाये गए ‘‘गंगाजल’’ से धोया जाएगा।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने फिर दोहराया युद्धविराम का दावा- 10 विमान गिरे थे, India-Pakistan में छिड़ जाता Nuclear War

T20 World Cup 2026 | Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध, पाकिस्तान मैच पर सस्पेंस

RBI का बड़ा फैसला: Urban Cooperative Banks से अब बिना गारंटी Loan लेना होगा आसान!

Sachin Tendulkar ने परिवार संग की Rahul Gandhi से मुलाकात, बेटे Arjun की शादी का दिया खास इनविटेशन