हरियाणा में 25 सितंबर को दिखेगा विपक्षी एकता का दम, INLD की रैली में शामिल होंगे नीतीश, पवार समेत कई विपक्षी नेता

By अंकित सिंह | Sep 22, 2022

भाजपा के खिलाफ देशभर में विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश लगातार जारी है। विपक्ष के कई नेताओं की ओर से इस पर पहल की जा रही है। शरद पवार इसमें सबसे आगे हैं। शरद पवार लगातार विपक्ष को एकजुट होने की बात कर रहे हैं। भाजपा से गठबंधन तोड़कर अलग होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अब लगातार विपक्षी एकता को लेकर संकल्पित दिख रहे हैं। तभी तो उन्होंने पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की थी। इन सबके बीच 25 सितंबर को हरियाणा के फतेहाबाद में विपक्षी एकता की ताकत दिखने वाली है। 25 सितंबर को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: '2024 में बीजेपी को हम लोग उखाड़ फेकेंगे', अमित शाह के बिहार दौरे पर लालू बोले- उनके मन में कुछ काला है

आईएनएलडी की और से इस रैली का आयोजन पूर्व उप प्रधानमंत्री और पार्टी के संस्थापक देवीलाल की जयंती पर आयोजित की जा रही है। इस रैली को 2024 चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता का मंच बताया जा रहा है। हरियाणा के फतेहाबाद से विपक्ष अपनी ताकत को दिखाने की कोशिश करेगा। जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि यह ऐतिहासिक रैली होगी जो लोक सभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों की एकजुटता प्रदर्शित करेगी। इस रैली में शामिल होने के लिए ओम प्रकाश चौटाला की ओर से ममता बनर्जी, के चंद्रशेखर राव और चंद्रबाबू नायडू जैसे कई और नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, इन नेताओं के शामिल होने की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav