CAA पर भ्रम फैलाना चाह रहा है विपक्ष, देश को हिंसा की ओर ले जाने की कोशिश: शिवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

चंडीगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लोगों के बीच सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर भ्रम पैदा करने और देश को “हिंसा की ओर” ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने पूछा कि आखिर अगर नागरिकता कानून इतना ही गलत लग रहा है कि संसद में जब इस पर बहस हुई तो सोनिया गांधी ने एक भी शब्द क्यों नहीं बोला। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा: जनता उनका पत्ता काटने के लिए तैयार

चौहान ने कहा, “मैं राहूल गांधी की बात नहीं कर रहा हूं क्योंकि वह भारत के मुकाबले विदेश में अधिक रहते हैं। लेकिन सोनिया जी ऐसे लोगों का दर्द और दुख क्यों नहीं महसूस करतीं। संसद में जब इस पर बहस हुई तो सोनिया गांधी मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोला।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन उन्होंने राजघाट पर धरना दिया।” चौहान ने सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर सोनिया गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी