हिमाचल प्रदेश के दो से सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

हिमाचल प्रदेश के दो से सात जिलों के कुछ इलाकों में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

मुरारी देवी में शनिवार शाम से अब तक सबसे अधिक 58.6 मिमी वर्षा हुई। इसके बाद स्लैपर में 22.3 मिमी, हमीरपुर में 18.5 मिमी, कांगड़ा में 15.2 मिमी, धर्मशाला में 13.8 मिमी, मंडी में 12.4 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 12 मिमी, जोगिंद्रनगर में 11 मिमी, बिलासपुर में 10.4 मिमी, मलरांव में सात मिमी, कंडाघाट में 5.8 मिमी, शिमला में छह मिमी और सुन्नीबज्जी में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, रविवार शाम तक प्रदेश में कुल 142 सड़क बंद रहीं, जबकि 40 पेयजल योजनाएं और 26 विद्युत वितरण ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 91 सड़क बंद हैं।

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम