ब्लैक फंगस: पुणे के ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 से उबरे लोगों की जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

पुणे। पुणे जिला प्रशासन ने ‘म्यूकरमाइकोसिस’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 से उबरे लोगों की जांच करने का निर्देश दिया है। रविवार को जारी किए आदेशानुसार, जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभागों को 15 अप्रैल के बाद कोविड-19 से उबरे लोगों की सूची बनाने और 24 से 27 मई के बीच ‘म्यूकरमाइकोसिस’ के संभावित मामलों की जांच करने का निर्देश दिया है। ‘म्यूकरमाइकोसिस’ को ‘ब्लैक फंगस’ भी कहा जाता है और यह एक दुर्लभ गंभीर संक्रमण है, जो कोविड-19 के कई मरीजों में पाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में आए भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारियों को परिवार सहित Quarantine रहने का आदेश

जिला प्रशासन ने ‘म्यूकरमाइकोसिस’ के उपचार और उसकी दवाई के सुचारू एवं समान वितरण के लिए एक नियंत्रण कक्ष पहले ही स्थापित कर दिया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गत बृहस्पतिवार को बताया था कि राज्य में ‘म्यूकरमाइकोसिस’ से अभी तक 90 लोगों की मौत हुई है और फिलहाल चिंता का प्रमुख विषय यही है।

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue