मानव संसाधन विकास मंत्रालय का आदेश, JEE-एडवांस परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

नयी दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि आईआईटी में दाखिले के लिये आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-एडवासं) 23 अगस्त को आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 17 मई को आयोजित की जानी थी लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण इसे टाल दिया गया था।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, ‘‘ जेईई-एडवांस 23 अगस्त को आयोजित की जायेगी।’’ निशंक ने मंगलवार को घोषणा की थी कि इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिये जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक होगी जबकि मेडिकल संकाय में प्रवेश के लिये नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। कोविड-19 से मुकाबला के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों परीक्षाएं टाल दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: JEE मेन्स और एडवांस्ड की तारीख आई सामने, इस दिन होगी परीक्षा

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर