सऊदी अरब में गैर-मुस्लिम एशियाई प्रवासी को अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

रियाद। सऊदी अरब प्रशासन ने एक नागरिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है जिस पर एक गैर-मुस्लिम एशियाई प्रवासी से अपशब्द कहने और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए जोर डालने का आरोप है। मीडिया में मंगलवार को छपी एक खबर में यह जानकारी दी गयी।   सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक प्रवासी व्यक्ति दिखाई दे रहा है जिसे कोई अरबी-भाषी व्यक्ति इस्लाम नहीं अपनाने, रोजा नहीं रखने के कारण अपशब्द कह रहा है और उसका अपमान कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: विदेश से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की 64 उड़ानें परिचालित होंगी: हरदीप पुरी

इस क्लिप में अपशब्द कहने वाला व्यक्ति दिखाई नहीं पड़ता। लोक अभियोजन से जुड़े एक निगरानी केंद्र ने वीडियो की जांच की। लोक अभियोजन विभाग के आधिकारिक सूत्र ने कहा कि इस वीडिया में दिखाया गया कि ‘‘एशियाई प्रवासी को इस्लाम धर्म अपनाने के नाम पर निवासी उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। ’’ सूत्र ने कहा, ‘‘लोक अभियोजन (विभाग) ने अपमान करने वाले नागरिक की गिरफ्तारी का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह