ब्रिटिश संसद को एक महीने के लिए निलंबित रखने का आदेश सोमवार से लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

लंदन। ब्रिटेन की संसद को एक महीने तक निलंबित रखने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आदेश सोमवार देर रात से प्रभावी हो जाएगा। जॉनसन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। सांसदों को जॉनसन की ब्रेक्जिट रणनीति में अड़ंगा लगाने से रोकने की कोशिश के चलते ये कदम उठाया गया है।

प्रवक्ता ने निलंबन के लिए संसदीय शब्दावली का उपयोग करते बताया, ‘‘आज का कामकाज समाप्त होने के बाद संसद का सत्रावसान हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि अगले महीने समय पूर्व चुनाव आयोजित करने को लेकर सरकार की अगुवाई में मतदान के नतीजों के बावजूद यह होगा।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश एयरवेज के 4,300 पायलट हड़ताल पर, सभी उड़ानें रद्द होने से 3 लाख लोग प्रभावित

जॉनसन ने पिछले महीने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से संसद के दोनों सदनों को 14 अक्टूबर तक बंद करने के लिए कहा था। उनका दावा था कि उनके द्वारा नए घरेलू एजेंडे की पेशकश के लिए ऐसा करना जरूरी है। हालांकि, निलंबन के समय और सामान्य के मुकाबले अधिक लंबी अवधि के चलते राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया हुई। आलोचकों ने इसे एक चाल करार दिया।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की