पंजाब में संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोगों की गिरफ्तारी: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2024

पंजाब पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए यह आरोपी, दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मंजीत महल द्वारा संचालित गिरोह के सदस्य थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ हरियाणा तथा दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। यादव द्वारा किए गए एक पोस्ट के अनुसार, आरोपियों से शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि वे मंजीत के निर्देश पर राज्य में सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह