कांगड़ा के विभिन्न कॉलेजों, रेड रिबन क्लबों के नोडल ऑफिसर के लिए हुआ ट्रेनिंग का आयोजन

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 20, 2021

धर्मशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरुदर्शन गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा के विभिन्न कॉलेजों रेड रिबन कलबों के नोडल ऑफिसर के लिए   ट्रेनिंग का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के सभागार में आयोजित की गई I 

ट्रेनिंग में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राजेश  सूद ने बताया कि टीवी रोग एक संक्रामक रोग है जो कि बैक्टीरिया के द्वारा फैलता है I जब कोई टीबी  से संक्रामक व्यक्ति खांसता या छींकता है तो यह बैक्टीरिया हवा के माध्यम से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में चला जाता है और बीमारी उत्पन्न कर देता है I उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को 2 सप्ताह से ज्यादा खांसी,  बुखार, थूक में खून आना, और वजन में कमी  हो तो उसे शीघ्र ही निकटतम के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए और यदि व्यक्ति पॉजिटिव आता है तो उसे दवाई शुरू कर दी जाती है I दवाई शुरू होने से व्यक्ति फिर आगे दूसरे व्यक्ति को संक्रमण नहीं फैला सकता है I उन्होंने बताया कि फेफड़ों की टीबी के अतिरिक्त अन्य शरीर के अंगों में भी टीबी  हो सकती है जिसकी जांच सी बी नेट के द्वारा की जा सकती है जो कि धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल में उपलब्ध है I उन्होंने बताया कि विभाग ने टीबी  मुक्त हिमाचल ऐप चलाई है जिसमें हर तरह की जानकारी उपलब्ध है,  प्रतिभागियों को यह ऐप डाउनलोड करने को कहा I

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में कांग्रेस के नेताओं ने केवल शोर मचाने का काम किया : जयराम ठाकुर

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने प्रतिभागियों को संधारणीय विकास लक्ष्य के अंतर्गत NACO ने सन  2030 तक टीबी और एचआईवी को खत्म करने की बात कही है, के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे यूथ(15 से 25वर्ष ) एचआईवी और एड्स को लेकर ज्यादा संवेदनशील हैं, जिन  में हर तरह के जोखिम उठाने की आदत होती है और आजकल तो इंटरनेट के दुरुपयोग से युवाओं की चुनौतियां और बढ़ गई है I युवाओं को खुद के महत्व को समझने के साथ-साथ उन्हें कैसे अच्छे और बुरे में अंतर करना है के बारे में  तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया I उन्होंने कहा कि युवाओं को  स्वस्थ जीवन के लिए नैतिक रूप से उत्तरदाई बनाना है ताकि समाज से हम एचआईवी और एड्स रोग को मिटा सके Iउन्होंने आगामी न्यू इंडिया @75 अभियान के बारे में भी चर्चा की I इस मौके पर गुंजन संस्था से आए श्री विजय कुमार ने नोडल अधिकारीयों को युवावस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए जीवन कौशल के गुर सिखाये और नोडल अधिकारीयों ने भी युवाओं की समस्यायों पर चर्चा की I

इसे भी पढ़ें: भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भविष्य उज्जवल, सह प्रभारी संजय टंडन का बयान

 इस ट्रेनिंग में वजीर राम सिंह राजकीय कॉलेज देहरी, जवाली, ढलियारा, राजपुर, धर्मशाला तकी पुर, बरोह, मटौर, शाहपुर, नगरोटा सूरियां, देहरा, ज्वाला जी, नौरा, मझीण, हरीपुर गुलेर, बैजनाथ,  नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग, आरसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनोट, GDCN नर्सिंग कॉलेज, राजकीय आईटीआई पालमपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक तलवार, द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत, शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन कांगड़ा, AIM  आई टी आई ठाकुरद्वारा, राजकीय आईटीआई ज्वाली, SCVB पालमपुर, राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां, तथा राजकीय आईटीआई दाड़ी  के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया I

प्रमुख खबरें

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत

इधर ट्रंप दे रहे फुल N फाइनल मोड वाली धमकी, उधर ईरान ने एक्टिवेट किया घातक ‘कोड 100’, IRGC और पूरी सेना वॉर-मोड में तैनात

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share