ओरलियांस मास्टर्स में साइना और श्रीकांत ने की जीत से शुरूआत, प्रणय हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

पेरिस। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजता साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को यहां ओरलियांस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत की जबकि किरण जॉर्ज ने हमवतन एच एस प्रणय को दूसरे दौर में हरा दिया। साइना ने महिला एकल के शुरूआती दौर में आयरलैंड की रशेल डाराग को सीधे गेमों में पराजित करमें अपना अभियान जीत से शुरू किया। चौथी वरीयता प्राप्त यह भारतीय खिलाड़ी अपने चौथे ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की मुहिम के अंतर्गत रैंकिंग प्वाइंट हासिल करने के लिये बेताब है, उन्होंने महज 21 मिनट में रशेल को 21-9 21-5 से शिकस्त दी। अब उनका सामना फ्रांस की मैरी बैटोमीन से होगा। साइना ने जांघ की चोट के कारण पिछले हफ्ते आल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप के शुरूआती दौर में हटने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले शुरू, इन खास जगहों से होकर गुजरेगी

महिला एकल में ईरा शर्मा ने फ्रांस की लियानिस हुएत को 12 . 21, 21 . 14, 21 . 17 से हराया। वहीं पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप फ्रांस के तोमा जूनियर पोपोव से हारकर बाहर हो गए। प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी ने आस्ट्रिया के डोमिनिक स्टिपसिट्स और सेरेना यू यियोंग को 21-7 21-18 से मात दी। अब भारतीय जोड़ी का सामना डेनमार्क के निकलास नोहर और अमाली मागेलंड की जोड़ी से होगा। महिला एकल क्वालीफिकेशन से मुख्य ड्रा में पहुंची इरा शर्मा ने फ्रांस की लियोनिस हुएत को 12-21 21-14 21-17 से हराया और अब उनकी भिड़ंत बुल्गारिया की मारिया मितसोवा से होगी। मिथुन मंजूनाथ ने फ्रांस के लुकासा क्लेयरबोट को 21-14 21-10 से हराया जबकि शुभंकर डे शुरूआती दौर में डेनमार्क के दितलेव जेगर होम से 17-21 13-21 से हार गये।

प्रमुख खबरें

10 October को Delhi में CJP Protest से पहले कार्यकर्ताओं को Police Notice! Abhijeet Dipke का आरोप

Dharapuram Assembly Bypoll: नशे में पहुंचे मतदाता को पुलिस ने बूथ से निकाला

SIR विवाद पर CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Pinarayi Vijayan, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Rejinagar Bypoll: मतदाताओं को रोकने का आरोप, AJUP नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार