ओसाका ने आस्ट्रेलियाई ओपन और नंबर वन का ताज अपने नाम किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2019

मेलबर्न। जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गई। चौथी वरीयता प्राप्त और अमेरिकी ओपन चैम्पियन ओसाका ने दो घंटे 27 मिनट तक चले मुकाबले में 7.6, 5.7, 6.4 से जीत दर्ज की। वह नंबर वन रैंकिंग हासिल करने वाली पहली एशियाई (महिला और पुरुष दोनों में) खिलाड़ी बन गई। 

यह भी पढ़ें: 70वें गणतंत्र दिवस के जश्न की धूम, राजपथ पर भारत की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन

क्वितोवा ने भी मेलबर्न पार्क पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचने में उसने एक सेट भी नहीं गंवाया था। 2016 में एक चोर ने जब उसके रैकेट थामने वाले हाथ को घायल कर दिया था, उसके बाद से वापसी करके वह यहां तक पहुंची है। 

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास