ऑस्कर पुरस्कार रजोधर्म पर जागरूकता पैदा करने में मदद करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

कोयंबटूर। ‘पीरीयड: एंड ऑफ सेंटेंस’ को मिले ऑस्कर पुरस्कार से देश में लोगों को रजोधर्म के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी। यह कहना है तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथनम का जिन्होंने कई साल पहले अपने गांव में महिलाओं को सस्ते सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने शुरू किए थे।

इसे भी पढ़ें: ऑस्कर में निक के बालों को संवारती दिखी प्रियंका, न्यूली मैरिड कपल ने जीता सबका दिल

उन्होंने कहा कि यह (रजोधर्म) एक ऐसा विषय है जिस पर लोग कई कारणों से हाथ रखने से डरते हैं, खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में। पद्म श्री से सम्मानित मुरुगनाथनम ने कहा, ‘‘ अब इसे पुरस्कार और पहचान मिली है। यह मुद्दे पर जागरूकता पैदा करने में मदद करेगा।’’ ग्रामीण भारत में रजोधर्म विषय पर बनी फिल्म को 91वें अकादमी पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में ऑस्कर मिला है।

इसे भी पढ़ें: पॉप सुपरस्टार लेडी गागा को पहली बार मिला ऑस्कर

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव बोले- ये संविधान बचाने का चुनाव, INDIA गठबंधन के पक्ष में जनता ने कर रही वोट

आपराधिक, अलगाववादी तत्वों को सुरक्षित पनाह देना बंद करें, कनाडा पर सख्त हुआ भारत

IPL 2024: विराट कोहली का अनोखा पंजाबी अवतार, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Jharkhand | सहयोगी के पास से नकदी बरामदगी के बाद झारखंड के मंत्री राहुल गांधी की रैलियों से नदारद