अन्य बैंक भी जल्द आएंगे पीसीए से बाहर: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के और बैंक जल्द भारतीय रिजर्व बैंक की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) रूपरेखा से बाहर आएंगे। गोयल ने 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने बैंकों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके चलते ही तीन बैंक..बैंक आफ इंडिया (बीओआई), बैंक आफ महाराष्ट्र (बीओएम) तथा ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स (ओबीसी) पीसीए रूपरेखा से बाहर आ गए हैं। 

रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक क्षेत्र के 11 कमजोर बैंकों में से तीन पर से अंकुश हटा लिए। सार्वजनिक क्षेत्र के आठ बैंक...इलाहाबाद बैंक, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और देना बैंक अब भी पीसीए के तहत हैं।

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा