वरना जो दंगों के लिए जिम्मेदार हैं, वो जीत जाएंगे...मुस्तफाबाद के लोगों को अमित शाह ने किया आगाह

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2025

दिल्ली चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुस्तफाबाद से बीजेपी विधानसभा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में जनसभा की। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया है, बारिश में दिल्ली गंदे पानी के झील में परिवर्तित हो जाती है। दिल्ली में गटर के पानी से बीमारियां फैल रही हैं। मैं आपसे अपील कर रहा हूं कि एक बार मोदी जी को मौका दीजिए, पांच साल में दिल्ली को हम दुनिया की सबसे ​अच्छी राजधानी बनाने का काम करेंगे। आज मोदी जी ने इस बजट में पूर्वांचल को निहाल कर दिया है। बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड को हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं दी हैं। 

इसे भी पढ़ें: 5 फरवरी को कमल का बटन इतने जोर से दबाना कि 'शीश महल' के शीशे टूट जाएं, केजरीवाल पर जमकर बरसे अमित शाह

लेकिन आज तक न छठ पूजा के घाट अच्छे हुए और न ही यमुना का पानी साफ हुआ। ये (केजरीवाल) बस बहाने बना रहे हैं कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। केजरीवाल जी, जहर हरियाणा सरकार ने नहीं मिलाया, आपने प्रदूषण फैलाकर यमुना के पानी को जहरीला बना दिया है। दिल्ली में 3G की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार आने वाली है। मुस्तफाबाद वालों, आलस मत करना वरना जो दंगों के लिए जिम्मेदार हैं, वो जीत कर आएंगे।

3G का मतलब है- 

- घोटाले वाली सरकार

- घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार

- घपले करने वाली सरकार 

आम आदमी पार्टी की सरकार को 10 साल हो गए। अब समय आ गया है, दिल्ली को इस AAP-दा से मुक्त करने का।  अब समय आ गया है, दिल्ली को शराब माफियाओं से मुक्त करने का, अब समय आ गया है, घोटालेबाजों की दुकानें बंद करने का, अब समय आ गया है, कट्टर बेईमानों को दिल्ली से हटाने का।

प्रमुख खबरें

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?