हमारा पड़ोसी PAK मानवता का विरोधी, PM Modi की हुंकार, अब वह कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो...

By अंकित सिंह | Jun 06, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पाकिस्तान पर जमकर निशान साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर वार किया है। उसका इरादा भारत में दंगे कराना था। उसका इरादा कश्मीर के लोगों की कमाई को रोकना था। यही कारण है कि पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया। कटरा मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया।

इसे भी पढ़ें: जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, उसे आपने पूरा किया, PM Modi का उमर अब्दुल्ला ने जताया दिल से आभार

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं सोचा था कि भारत, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा। वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर बन गईं। मोदी ने कहा कि गोलाबारी से प्रभावित 2000 से ज़्यादा परिवारों की पीड़ा हमारी अपनी पीड़ा भी है... अब जिन घरों को ज़्यादा नुकसान हुआ है उन्हें 2 लाख रुपए दिए जाएंगे, और जिन घरों को आंशिक नुकसान हुआ है उन्हें 1 लाख रुपए अलग से दिए जाएंगे... जम्मू-कश्मीर संभाग के लिए दो बॉर्डर बटालियन बनाई गई हैं, और दो महिला बटालियन बनाने का काम भी पूरा हो चुका है... हमारी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संघर्ष वाले क्षेत्रों में सैकड़ों करोड़ रुपए का नया इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है... सरकार इस पर 4200 करोड़ रुपए से ज़्यादा खर्च करने जा रही है।

मोदी ने कहा कि आपने देखा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने कैसे आत्मनिर्भर भारत की ताकत दिखाई है। आज दुनिया भारत के डिफेंस इकोसिस्टम की चर्चा कर रही है। इसके पीछे सिर्फ एक वजह है। हमारी सेना का मेक इन इंडिया पर भरोसा। हर भारतीय को वही दोहराना है जो सेना ने किया है... इस साल के बजट में हमने मिशन मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा की है। मैं जम्मू-कश्मीर के युवाओं से इस मिशन से जुड़ने के लिए कहना चाहता हूं... आपके विचार और कौशल भारत की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा