'हमारा सिद्धांत राष्ट्र प्रथम है', MP में बोले PM Modi, आज देश में ऐसी सरकार है, जो ना दबती है और न किसी के सामने झुकती है

By अंकित सिंह | Apr 19, 2024

मध्य प्रदेश के दमोह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो तो भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। ऐसे समय में एक मजबूत सरकार होनी चाहिए और यह काम पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है, ये हमने बीते 10 वर्षों में देखा है। कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, पूरी दुनिया में हाहाकार मचा। मजबूत भाजपा सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित वापस ले आई।

इसे भी पढ़ें: Chennai Central में Dayanidhi Maran Vs Vinoj P. Selvam की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

पीएम ने कहा कि आज देश में वो भाजपा सरकार है, जो ना किसी से दबती है और न किसी के सामने झुकती है। हमारा सिद्धांत है - राष्ट्र प्रथम। भारत को सस्ता तेल मिले, इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया। भारत के किसानों को पर्याप्त खाद मिले, इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कितने ही देशों की स्थिति बहुत खराब है। कई देश दिवालिया हो रहे हैं। हमारा एक पड़ोसी, जो आतंक का सप्लायर था, वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि ये धरती शूरवीरों और योद्धाओं की धरती है। मैं इस धरती के लोगों को INDI गठबंधन की सच्चाई बताना चाहता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों तक, कांग्रेस ने भारत के डिफेंस सेक्टर को कमजोर बनाए रखा। ये लोग सेनाओं के लिए हथियार खरीदने में भी अपना स्वार्थ देखते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे इन लोगों ने पूरी ताकत लगा दी कि वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान न मिल पाए। कांग्रेस की सरकार रही होती तो तेजस फाइटर प्लेन भी आसमान की बुलंदियां नहीं देख पाता। मोदी ने कहा कि ये भाजपा सरकार है जो हमारी सेनाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। भारत की पहचान अब दूसरे देशों को हथियार निर्यात करने वाले देश की बन रही है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन, बोले- मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरा देश उत्साहित

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर परिवार के लिए राशन और इलाज का खर्च मायने रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोदी ने आने वाले 5 वर्ष तक मुफ्त राशन की सुविधा बढ़ा दी है। ये मुफ्त राशन इसलिए, ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे। आयुष्मान योजना ने भी गरीबों के लाखों रुपये खर्च होने से बचाएं हैं। अब मोदी ने गारंटी दी ही कि अब गरीबों के साथ साथ हमारे देश का कोई भी व्यक्ति जो 70 साल से ऊपर का है, ऐसे बुजुर्गों को भी मुफ्त इलाज की योजना का लाभ मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Jammu के Shiv Market में आग से 40 दुकानें खाक, PDP Chief ने की तुरंत Financial Relief की मांग

Parvinder Jhota का पार्थिव शरीर PGI Chandigarh से Mansa पहुँचा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

High Uric Acid कंट्रोल करने के लिए दाल न छोड़ें, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

BSF, SSB और पुलिसकर्मियों के लिए Bengal में शुरू होगा Seema Mitra पुरस्कार