'लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ' नारे के साथ बोलीं ममता बनर्जी, हर दो महीने में आती रहूंगी

By अनुराग गुप्ता | Jul 30, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने नया नारा दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र चलते रहना चाहिए। हमारा नारा है- लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी दिल्ली के दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात करने वाली थीं लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी है। 

विपक्षी एकजुटता की कोशिशों में जुटी ममता बनर्जी के 5 दिवसीय दिल्ली दौरे का आज आखिरी दिन है। उन्होंने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास निकलते वक्त यह बात कही। आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेत्री शबाना आजमी समेत कई नेताओं से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: ममता की विपक्षी एकजुटता की कोशिशों के बीच आठवले बोले, अगले लोकसभा चुनाव में 'खेला' नहीं, मोदी का मेला होगा 

ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन और बंगाल का नाम बदलने के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा अपने दिल्ली दौरे के दौरान सड़क परियोजनाओं के विषय पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से ममता मिली थीं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान