'कांग्रेस के शासन में हमारे जवानों के सिर काट लिए जाते थे', अमित शाह बोले- पीएम मोदी ने देश को किया सुरक्षित

By अंकित सिंह | Nov 28, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार भाजपा के लिए गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गुजरात में पार्टी के लिए लगातार को चुनाव प्रचार कर रहे हैं और कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। गुजरात के सावली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हमारे जवानों के सिर काट लिए जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो उसे घुसकर एयर स्ट्राइक से जवाब दिए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोई भी व्यक्ति सत्ता में हमेशा नहीं रहता है, सबक सिखाने से जुड़ी शाह की टिप्प्णी पर ओवैसी ने का पलटवार

शाह ने साफ तौर पर कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त और सशक्त बनाने के लिए कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। और यही वजह है कि आज गुजरात की नारी शक्ति बीजेपी के साथ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के हितों की रक्षा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास का दूसरा नाम भाजपा है। उन्होंने कहा कि सावली के लोगों के जोश और उत्साह से पता चलता है कि भाजपा यहां से फिर से प्रचंड जीत दर्ज कर रही है। भिलोदा में जनसभा में भाजपा को आशीर्वाद देने उमड़ी जनता का यह उत्साह गुजरात के हर गांव में धरातल पर अभूतपूर्व विकास का परिचायक है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं