विधायकों को मिली धमकी मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी, अनिल विज बोले- 55 ATM, 84 सिम और मोबाइल फोन बरामद

By अनुराग गुप्ता | Aug 08, 2022

हिसार। हरियाणा के कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों को गैंगस्टर से धमकी मिली धमकी के मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। विधायकों को मिल रही धमकी की जांच एसटीएफ कर रही है, जिसे बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, हरियाणा के विधायकों से गैंगस्टरों ने पैसों की भी डिमांड की। इसके लिए गैंगस्टरों ने स्थानीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकियां दीं।

उन्होंने कहा की अब हम आगे जांच कर रहे हैं कि ये 55 अकाउंट जो हैं वो किसके हैं ? और क्या इनको इसी काम के लिए भारत में प्रयोग किया जा रहा था ? इसके अलावा ये भी जांच कर रहे हैं कि कौन इन अकाउंट में पैसे जमा करता है और कौन निकालता है ? इसके साथ ही अनिल विज ने बताया कि पंजाब के 3 और दिल्ली की आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों को धमकी मिल चुकी है। आईटी विशेषज्ञ मामले की जांच करेंगे।

इसे भी पढ़ें: 'लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे...', हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ऐसे कसा कांग्रेस पर तंज 

इससे पहले आईजीपी स्पेशल टास्क फोर्स बी सतीश बालन ने बताया था कि कुछ विधायकों को धमकियां मिली थीं, और पैसे की मांग की गई थी। इसको लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस पर विचार-विमर्श करने के बाद आखिरकार मामले को आगे की जांच के लिए एसटीएफ को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया था कि विधायकों को पंजाबी, हिंदी और अन्य भाषाओं में धमकी दी गई। हमने मुंबई में उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

Kolkata भगदड़ के बाद पांच प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में तैनात होंगे डॉक्टर्स, छुट्टियां रद्द

Maharashtra: प्रताप सरनाईक ने राज्यपाल से BJP MLA नरेंद्र मेहता को अयोग्य ठहराने की मांग की

Noida में 90 लाख रुपये के MDMA के साथ घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार

जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश: Delhi Police की Crime Branch करेगी कॉजपा नेताओं के मामले की जांच