हमारा काम मंच की तटस्थता, समान अवसर सुनिश्चित करना: प्रतिस्पर्धा आयोग प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

नयी दिल्ली|  भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि नए दौर के बाजारों से पैदा होने वाले मामलों में आयोग की भूमिका यह सुनिश्चित करने की है कि मंच तटस्थ रहें, सभी को समान अवसर प्रदान करें और बड़े या छोटे उद्यमों को योग्यता के आधार पर प्रतिस्पर्धा की अनुमति दें।

उन्होंने कहा कि नियामक ने अपनी स्थापना के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा-रोधी समझौतों और बाजार में मजबूत स्थिति के दुरुपयोग के 1,100 से अधिक मामलों की जांच की है और नियमों को विवेकपूर्ण तरीके से लागू किया गया है

उद्योग मंडल सीआईआई के एक कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि नए युग के बाजारों से जुड़े मामलों की समीक्षा में लगातार वृद्धि हुई है। ये बाजार सर्च इंजन, ऑनलाइन मार्केटप्लेस मंच, ऐप स्टोर से लेकर ऑनलाइन यात्रा और सोशल नेटवर्किंग तक हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में बाजार खराब करने वाली कीमतें रखना और जरूरत से ज्यादा छूट देना आदि शामिल हैं।

गुप्ता ने कहा कि नए दौर के बाजारों से पैदा होने वाले मामलों में प्रतिस्पर्धा आयोग की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि मंच तटस्थ रहें, समान अवसर प्रदान करें और बड़े या छोटे उद्यमों को योग्यता के आधार पर प्रतिस्पर्धा की अनुमति दें।

प्रमुख खबरें

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें