सब इनकी वजह से हुआ...नेपाल के दंगों में भारत का नाम लेकर भागे बेदखल PM ओली

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2025

फैसले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली लेते हैं और इल्जाम भारत पर लगाते हैं। नेपाल की सत्ता से बेदखल हो चुके नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा देने के बाद भी लगातार जहर उगल रहे हैं। भारत के खिलाफ उगला उनका जहर बता रहा है कि कैसे नेपाल के प्रधानमंत्री का अहम टूट चुका है। केपी शर्मा ओली सत्ता से बेदखल होने के साथ ही भारत के खिलाफ जहर उगलते नजर आए। जाते जाते भी ओपन लेटर में वो भारत के खिलाफ एक के बाद एक बयानबाजी करते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केपी शर्मा ने भारत को लेकर खूब जहर उगला। नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री और सीपीएनयूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने पहली बार जेन जी विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने एक ओपन लेटर लिखा और इस ओपन लेटर में सिर्फ और सिर्फ भारत को लेकर अपना दर्द बयान किया। 

इसे भी पढ़ें: Nepal में अशांति के बीच फंसे भारतीय पर्यटक, लगाई मदद की गुहार

उन्होंने चल रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे की ताकतों पर युवा प्रदर्शनकारियों का शोषण करके विध्वंसकारी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि प्रमुख सरकारी कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ अचानक नहीं हुई। आपके मासूम चेहरों का इस्तेमाल धोखे की राजनीति के लिए किया जा रहा है। अपने संबोधन के दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री ने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा पर नेपाल के दावों सहित राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना दृढ़ रुख दोहराया और लोकतांत्रिक शासन की रक्षा करने की बात कही। यह संदेश बढ़ती अशांति के बीच आया है, जहाँ सोमवार से शुरू हुए जेन-जेड विरोध प्रदर्शनों में 30 लोग मारे गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Gen-Z आंदोलनकारियों की वर्चुअल बैठक, बालेंद्र शाह ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, अब सुशीला कार्की संभालेंगी नेपाल की कमान!

नेपाल में भ्रष्टाचार व सोशल मीडिया पर पाबंदी से भड़के जेन जी के आंदोलन की आग में 24 घंटे के अंदर ओली सरकार की सत्ता  हिला दी।  नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच पीएम केपी. शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। पुलिस फायरिंग में 24 युवाओं की मौत के बाद देशभर में हिंसा भड़क उठी। दबाव इतना बढ़ा कि कई मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद पीएम केपी शर्मा ओली को भी इस्तीफा देना पड़ा। सोशल मीडिया पर बैन और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में काठमांडू के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई बड़े राजनीतिक नेताओं के निजी घर पर हमला किया। पीएम के इस्तीफे के बावजूद आक्रोश नहीं थमा। भीड़ ने राष्ट्रपति निवास, संसद, सुप्रीम कोर्ट, पीएम निवास सहित मंत्रियों के घर फूंक दिए। ओली का निजी घर भी फूंका गया।

प्रमुख खबरें

Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच

पूर्व जज से Digital Arrest कर 2.5 करोड़ ठगने के मामले में Kochi से एक और संदिग्ध धरा

हरियाणा बिजली संकट टला: सीएम सैनी और ऊर्जा मंत्री विज से बातचीत के बाद कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, निजी कंपनियों की एंट्री पर रोक का आश्वासन

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका खारिज, 10,000 रुपये के पीस बॉन्ड नोटिस पर बरकरार रही कार्रवाई