यूक्रेन से वापस लौटे 242 छात्रों में से 2 एमपी के भी, बयां किया अपना दर्द

By सुयश भट्ट | Feb 23, 2022

भोपाल। यूक्रेन और रूस की सीमा पर बिगड़ते हालातों के बीच यूक्रेन से भारतीयों को निकालने का सिलसिला अब शुरू हो गया है। मंगलवार रात यूक्रेन से लगभग 242 छात्रों को लेकर एअर इंडिया का विमान दिल्ली पहुंचा। 242 में से 2 छात्र मध्य प्रदेश के भी है। इंदौर की आयुषी और भोपाल के हर्षित भी भारत वापिस लौट आए।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज पीएम आवास में हितग्राहियों को करवाएंगे गृह प्रवेश, नए घर बनाने का होगा भूमि-पूजन 

आपको बात है कि छात्रों ने कहा कि यूक्रेन में हालात जरा भी सामान्य नहीं हैं। उन्हें रात को फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ती थी, जिसे सुनकर ही वह सहम जाती थीं। यूक्रेन में जगह-जगह चप्पे-चप्पे पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। दिन हो या रात पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है। 

उन्होंने कहा कि सब चीजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भारत वापस लौटने का फैसला किया। भारत आकर के बेहद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। और उन्हें ऐसा लग रहा है कि अब दूसरा जीवन मिल गया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी