मराठा होने के कारण कैबिनेट से बाहर... NCP विधायक प्रकाश सोलंके का बड़ा आरोप

By Renu Tiwari | Jul 28, 2025

 महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक प्रकाश सोलंके ने आरोप लगाया कि मराठा समुदाय से होने के कारण उन्हें नजरअंदाज किया गया और राज्य सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया। माजलगांव से चार बार विधायक चुने गए सोलंके ने रविवार को बीड में पत्रकारों से बातचीत में यह भी दावा किया कि मराठा बीड जिले में राकांपा की ताकत रहे हैं, लेकिन जब समुदाय के किसी सदस्य को कैबिनेट या संरक्षक मंत्री पद देने की बात आती है तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। वह शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार के उस बयान पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे उनके खिलाफ ‘‘जांच’’ में निर्दोष पाए जाते हैं, तो उन्हें फिर से ‘‘मौका’’ दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में हंगामा जारी, ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा- नेताओं को समझाओ जनता ने पर्चियां फेंकने नहीं भेजा

मुंडे की कैबिनेट में वापसी की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर सोलंकी ने कहा, ‘‘शरद पवार, अजित पवार जैसे नेताओं ने हमेशा बीड जिले में ओबीसी समुदाय को प्राथमिकता दी है। मराठा समुदाय बीड में राकांपा समर्थक रहा है। पिछले 45 वर्ष में बीड जिले में ओबीसी और पिछड़े समुदायों को प्राथमिकता दी गई है।’’ उन्होंने कहा कि इसके पीछे (समाज सुधारकों) ज्योतिराव फुले, राजर्षि शाहू महाराज और बी आर आंबेडकर की विचारधारा का पालन करने की पार्टी की नीति है। उन्होंने कहा कि लेकिन जिस समुदाय ने पार्टी को ताकत दी वह कैबिनेट या संरक्षक मंत्री के पद से दूर है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी को इसके बारे में सोचना चाहिए।’’ सोलंके पहले महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता