पश्चिमी यूपी में हुई बारिश से बढ़ा सर्दी का प्रकोप, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

By राजीव शर्मा | Jan 05, 2022

मेरठ,पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के तहत बुधवार दिन से शुरू हुई बारिश देर रात तक लगातार जारी है। सूरज दिन भर दिखाई नहीं दिया। वहीं दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मेरठ, आगरा, समेत पूरे पश्चिमी यूपी में सर्दी बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने नौ तारीख तक बारिश की संभावना जताई है। 

मेरठ में ठंड में लगातार बारिश ने जनपदवासियों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। बुधवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही जो रात में तेज हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले तीन-चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। बुधवार को शाम सात बजे तक पांच मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। मेरठ ही नहीं, आसपास के जिलों में भी बारिश होने से सामान्‍य जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं गुरुवार की सुबह सर्द हवाओं के बीच निकली हल्‍की धूप ने कुछ सुकून पहुंचाया। हालांकि आज भी बारिश होने के संकेत हैं। मेरठ का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 07.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ में 5 से 9 जनवरी तक प्रतिदिन बारिश की संभावना है। 

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी