संकट के बीच ट्रंप के खिलाफ आक्रोश : किसी भी स्थिति का नहीं मिलेगा फायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

मैडिसन (अमेरिका)। कार्यालय में सबसे अशांत हफ्तों में से एक की समाप्ति की बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नौकरियों के संबंध में उम्मीद से बेहतर रिपोर्ट आने पर अभिमान जताने के लिए शुक्रवार को बेताब थे ताकि वह बता सकें कि देश अच्छी तरह से उबरने के लिए तैयार है लेकिन मतदाताओं पर इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा। विस्कॉनसिन राज्य के सबसे बड़े शहर के निवासी, 45 वर्षीय बेंजमिन लुंड लंबे समस से रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक रहे हैं। उनका जन्म रूढ़िवादी परिवार में हुआ है। 2020 की शुरुआत में, उन्हें इस बात पर शक था कि वह ट्रंप के पुनर्चुनाव को समर्थन करेंगे। इसके बाद वैश्विक महामारी फैली और लुंड की रेस्तरां वाली नौकरी चली गई। प्रक्रियागत विलंब के कारण उन्हें दो महीने बेरोजगारी भत्ता के बिना ही रहना पड़ा। उसके बाद जॉर्ज फ्लयॉड की जिस तरह पुलिस के हाथों हत्या हुई और उसको ले कर देश भर में जिस तरह के विरोध प्रदर्शनों का दौर चला उसपर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख ने उन्हें हक्का बक्का कर दिया।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें