आम नागरिकों पर आतंकियों का कहर, कश्मीर में बाहरी मजदूर को मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम और पुलवामा जिलों में आंतकवादियों ने दो अलग अलग घटनाओं में सोमवार को एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी और एक प्रवासी रेहड़ी वाले को जख्मी कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर आतंकवादियों ने मध्य कश्मीर में बडगाम के गोथपोरा इलाके में ताजमुल मोहिउद्दीन राठेर नाम के एक आम नागरिक को उसके घर के पास गोली मारकर जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि राठेर को अस्पताल ने ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना पुलवामा में हुई है जहां सर्कुल रोड पर आतंकवादियों ने बिहार के रहने वाले बिसूजीत कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।