बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बाहरी लोगों को वापस लौटना होगा: अभिषेक बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न भाजपा नेताओं द्वारा राज्य का दौरा किए जाने पर निशाना साधते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाहरी लोगों को विधानसभा चुनाव के बाद वापस लौटना होगा। बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के पालन में पार्टी की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज दक्षिण 24 परगना आए थे। शाह अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की पांचवीं और अंतिम रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए आए थे। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अक्सर दूसरे राज्यों के भाजपा नेताओं को बाहरी कहती रही है। अभिषेक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में हिंदू शरणार्थी के घर अमित शाह ने खाया खाना, दिया CAA का संकेत

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘यहां आने वालों को बंगाल की अनोखी संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन वे राज्य को सोनार बांग्ला (समृद्ध बंगाल) बनाने का वादा कर रहे हैं। हमारी नेता ममता बनर्जी इस बार हैट्रिक बनाएंगी और बाहरी लोगों को एक बार फिर वापस जाना होगा। यह समय की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) क्यों नहीं सोनार उत्तर प्रदेश, सोनार राजस्थान या सोनार हरियाणा बनाते। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे उनके झूठे अभियान का शिकार नहीं बनें। लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सांप्रदायिक ताकतें अपना बदसूरत सिर राज्य में न उठाएं।’’ मंत्रियों सहित विभिन्न नेताओं के तृणमूल छोड़ने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां वह राज्य का चुनाव लड़ने के लिए दूसरी पार्टी के नेताओं को अपने में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा, हम भगवा पार्टी से डटकर मुकाबला करेंगे। मुझे यकीन है कि चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 250 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। यह लड़ाई बंगाल की समृद्ध संस्कृति की रक्षा करने के लिए है। 

प्रमुख खबरें

Stray Dogs की अंधाधुंध हत्या का डर, Supreme Court के आदेश पर NGO ने उठाए गंभीर सवाल

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।