पंजाब में कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ी, राहुल गांधी की वर्चुअल रैली को 11 लाख लोगों ने देखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की आभासी रैली को 11 लाख से अधिक लोगों ने देखा। ‘‘आवाज पंजाब दी’’ नामक इस आभासी (वर्चुअल) रैली को राहुल गांधी ने लुधियाना से संबोधित किया। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने दावा किया कि 90,000 लोगों ने रैली को लाइव देखा और गांधी के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित हुए कार्यक्रम को 8.8 लाख लोगों ने देखा।

इसे भी पढ़ें: धर्म संसद में दिए गए बयानों से RSS ने बनाई दूरी, मोहन भागवत बोले- अपमानजनक बातें नहीं करते हिंदू

रैली का सोशल मीडिया मंचों जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और यूट्यूब तथा आभासी माध्यमों पर सजीव प्रसारण किया गया। इसके सजीव प्रसारण के लिए पंजाब के सभी जिलों में एलईडी स्क्रीन भी लगायी गयी। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि फेसबुक लाइव पर 90,000 लोगों द्वारा देखा जाना देश में किसी भी नेता के लिए अभूतपूर्व है जो रैली के व्यापक असर को दिखाता है।

प्रमुख खबरें

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी