स्वतंत्रता दिवस से पहले 2,200 से अधिक कारतूस बरामद, छह गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2022

नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस ने पूर्वी जिले से करीब दो हज़ार कारतूस बरामद किए और इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) विक्रमजीत सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है, हालांकि उन्होंने आतंकी पहलू से इनकार नहीं किया। आयुक्त के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से दो की पहचान राशिद और अजमल के तौर पर की गयी है।

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'सुपर 25' बच्चों को किया सम्मानित, वीर गाथा प्रोजेक्ट के तहत हुआ चयन

उन्होंने कहा, अब तक गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से एक आरोपी देहरादून का निवासी है। वह एक बंदूक की दुकान का मालिक है। प्रथम दृष्टया आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस हालांकि आतंकी पहलू से इनकार नहीं कर रही है।

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया