एक सप्ताह में बेरोजगारी लाभ के लिए अमेरिका में 24 लाख से अधिक आवेदन, 2 महीनों में 3.9 करोड़ लोगों की गई नौकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

वाशिंगटन। ) अमेरिकी सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पिछले दो महीनों में करीब 3.9 करोड़ लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। पिछले सप्ताह 24 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिये आवेदन दिये। यह बताता है कि हाल के दिनों में कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ से कितनी संख्या में लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। देशव्यापी बंद से आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गयी हैं। श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 3.86 करोड़ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा 22 लाख लोगों ने नये संघीय कार्यक्रम के तहत सहायता मांगी है। यह कार्यक्रम स्व-रोजगार करने वाले, ठेकेदारों और अस्थायी कमचारियों के लिये है जो अब पहली बार बेरोजगारी लाभ लेने के पात्र हैं।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेारोम पॉवेल ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर मई या जून में 20 से 25 प्रतिशत तक जा सकती है। बेरोजगारी का यह स्तर 1930 के दशक की महामंदी के बाद नहीं देखा गया।अप्रैल में बेरोजगारी दर 14.7 प्रतिशत थी। ‘कांग्रेसनल बजट ऑफिस’ के अनुसार अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 38 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 में भारत को मिले 85 Medals, 2022 के रिकॉर्ड 107 से क्यों रहा पीछे?

Omar Abdullah की सरकार को अपने ही सांसद Ruhullah Mehdi ने घेरा, जनादेश से विश्वासघात का आरोप लगाया

Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट

Bihar के Saran में बाढ़ पीड़ितों पर Pistol तानने वाले Maker SHO Sangram Singh सस्पेंड