तबलीगी जमात के चलते हरियाणा के पांच गांव सील: गृह मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में अभी तक तबलीगी जमात के 25,500 से ज्यादा सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथक वास में रखा गया है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा के पांच गांवों को सील कर दिया गया है और सदस्यों को पृथक वास में रखा गया है क्योंकि तबलीगी जमात के सदस्य वहां ठहरे थे। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के कुल 2,083 विदेशी सदस्यों में से 1,750 सदस्यों को अभी तक काली सूची में डाला जा चुका है।

श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उनसे सभी से कोविड-19 के मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण मेडिकल ऑक्सीजन की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है, साथ ही इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने पर भी ध्यान देने को कहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह